मणिपुर हिंसा पर देश के प्रधानमंत्री का हँसना और मजाक उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण --राहुल गांधी .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान पीएम मोदी के स्पीच पर शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने पार्लियामेंट में 2 घंटे 13 मिनट भाषण किए। उसमें अंत में दो मिनट मणिपुर की बात की। मणिपुर में महीनों से आग लगी हुई है। लोग मारे जा रहे हैं। बलात्कार हो रहे हैं, बच्चों को मारा जा रहा है। मणिपुर जल रहा है और पीएम हंस-हंसकर लोकसभा में बोल रहे थे। मुस्कुरा रहे थे, जोक्स क्रैक कर रहे थे। हंस रहे थे। यह उनको शोभा नहीं देता है। हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अगर इस देश में हिंसा हो रही है तो मजाक नहीं बनाना चाहिए। विषय कांग्रेस नहीं था, विषय मैं नहीं था, विषय मणिपुर है। मणिपुर में क्या हो रहा है और उसको क्यों नहीं रोका जा रहा है, यह विषय है।