कराटे खिलाड़ी जाबिर और अनन्या को उपेन्द्र कुशवाहा ने किया सम्मानित..पूरी जानकारी ?

कराटे खिलाड़ी जाबिर और अनन्या को उपेन्द्र कुशवाहा ने किया सम्मानित..पूरी जानकारी ?

NBL PATNA :बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जाबिर अंसारी और अनन्या आनंद ने इसे फिर साबित किया है| राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को अपने आवास पर जाबिर अंसारी और अनन्या आनंद को सम्मानित करते हुए यह बात कही| जाबिर और अनन्या का चयन एशियाई खेलो के लिए आयोजित राष्ट्रीय कैम्प के लिए हुआ है| देश भर के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल के बाद पुरुष और महिला वर्ग में चार – चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जाबिर और अनन्या उनमे शामिल है| अनन्या के बाहर रहने के कारण उनके पिता आनंद जी ने सम्मान ग्रहण किया|
 पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फज़ल इमाम मल्लिक ने बताया की जाबिर और अनन्या को उपेन्द्र कुशवाहा ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता  देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाए दीं| कुशवाहा ने उम्मीद जताई की दोनों एथलीट एशियाई खेलों की टीम में जगह बना कर देश और बिहार का नाम रोशन करेंगे|