आरा : तीस किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

आरा : तीस किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

आरा : भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में छापेमारी कर तीस किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनमें मसाढ़ गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र रंजन कुमार और आनंद सिंह उर्फ शुक्ल सिंह का पुत्र गणेशी कुमार सिंह शामिल हैं।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि मसाढ़ गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ शुक्ल सिंह के घर गांजे की खेप रखी गयी है। उस पर कार्रवाई करते गांजा की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी को एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी।

उस दौरान आनंद सिंह के घर से तीस किलो गांजे की बरामदगी की गयी और दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के सप्लाई चेन और गिरोह के बारे में पता लगाया जा रहा है। टीम में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।