पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 फुटबॉल महाकुंभ का टाईसीट जारी, मैदान परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 फुटबॉल महाकुंभ का टाईसीट जारी, मैदान परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया...

पूणिया : पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण हेतु फुटबॉल एवं आमंत्रित क्रिकेट टीम प्रतियोगिता हेतु टाईसीट जारी करते हुए ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि फुटबॉल एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता की टाईसीट जारी की गई है। दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के साथ - साथ विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता को देखते हुए टाईसीट बनाई गई है।

वहीं जिला स्कूल एकलव्य खेल सेंटर मैदान परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं सुबह-शाम वाक के लिए आने वाले बुजुर्ग अभिभावक गण माताओं - बहनों सबों ने पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा "सर" के द्वारा जिला स्कूल खेल मैदान को साफ-सफाई एवं बेहतर व सजाने संवारने के लिए साधुवाद दिया।

पनोरमा ग्रुप के प्रबंधक निदेशक संजीव मिश्रा "सर" ने कहा कि स्कूली खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौका खेलने को दिया जाए। ताकि बिहार सरकार के कला - संस्कृति युवा एवं खेल विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार होने वाले 26-29 अक्टूबर तक होने वाले विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन कर सके। और अंतर जिला प्रतियोगिता में अपने जिला के प्रतिनिधित्व कर सकें। 

 फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग प्रतियोगिता...

16 अक्टूबर 2023...

1. यू टी हाई स्कूल काझा बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल

2. जिला स्कूल एकलव्य सेंटर बनाम सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी

3. यू टी हाई स्कूल काझा बनाम विद्या बिहार आवासीय विद्यालय परोड़ा

17 अक्टूबर 2023...

1. यू टी हाई स्कूल काझा बनाम सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी

2. जिला स्कूल एकलव्य सेंटर बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल

3. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम सेंट थॉमस स्कूल मुंशी बारी

18 अक्टूबर 2023...

1. यू टी हाई स्कूल काझा बनाम जिला स्कूल एकलव्य सेंटर

2. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल

फाइनल मुकाबला...

लीग मैच प्रथम स्थान बनाम लीग मैच द्वितीय स्थान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

फुटबॉल प्रतियोगिता ओपन टू ऑल...

     16 अक्टूबर 2023

             ग्रुप "ए"

1. सेंट मोसेस इंग्लिश स्कूल बनाम कुमर घाट सहरसा

2. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम आदिवासी यूनाइटेड

           ग्रुप "बी"

3. इलेवन स्टार दिविरा बाजार बनाम बालक इलेवन

4. बी. एस. टी.सी. सी कसबा बनाम बी. बी. टी हरदा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

     17 अक्टूबर 2023

तीन मुकाबला खेला जाएगा।

     18 अक्टूबर 2023

फाइनल मुकाबला पूर्वाह्न 11:00 बजे से खेला जाएगा।

     19 अक्टूबर 2023

आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ होने जा रही है...

 मैच रेफरी...

अजीत सिंह, रजनीश पाण्डेय, रामसेवक रमण, अभिषेक मिश्रा, राजेश मूर्म, हषित आनंद एवं रजनीश कुमार।