तानाशाही व्यवस्था के पोषक है मुख्यमंत्री : रालोजद.. क्या है रणनीति ?

तानाशाही व्यवस्था के पोषक है मुख्यमंत्री : रालोजद.. क्या है रणनीति ?
तानाशाही व्यवस्था के पोषक है मुख्यमंत्री : रालोजद.. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :राष्ट्रीय लोक जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में तानाशाही व्यवस्था लागु करने का आरोप लगाते हुए कहा की राज्य में नौकरशाहों का मनोबल इतना बढ़ चूका है की वे अब अपने को सरकार एवं संविधान से भी ऊपर समझने लगे है|

 
 पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई० शम्भू नाथ सिन्हा ने आज जारी एक बयान में कहा कि शिक्षा मंत्री एवं उनके विभागीय पदाधिकारी के.के.पाठक के बीच छिड़ी जंग इसी तानाशाही व्यवस्था का ताज़ा उदाहरण है|
 श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्ये के कुछ चुनिंदा नौकरशाह ही आज सरकार चला रहे है| ऐसे नौकरशाहों को मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण प्राप्त है| इन नौकरशाहो के माध्यम से ही मुख्यमंत्री ने राज्य में एक सामानांतर तानाशाही व्यवस्था वाली अप्रत्यक्ष सरकार का निर्माण कर लिया है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है|
 श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बिलकुल जर्जर बना दिया गया है| मतगणना से लेकर जनगणना तथा खाना बनाने से लेकर संतरे गिननेवाले जैसे गैर शैक्षिणिक कार्यो में शिक्षकों को बाध्य कर शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर दिया गया है, यदि सरकार सोचती है कि असंवैधानिक तरीके से डंडे का जोड़ आजमाकर शिक्षा व्यवस्था को सुधारेगी तो यह उसकी बड़ी भूल साबित होगी| राजनैतिक एवं जन प्रतिनिधियों को अपमानित कर नौकरशाही पर निर्भर होना मुख्यमंत्री के लिए बेहद घातक  साबित होगा |