वेबसाइट से असली लाइसेंस अपलोड कर फर्जी लाइसेंस बनाने वाला गिरफ्तार...

वेबसाइट से असली लाइसेंस अपलोड कर फर्जी लाइसेंस बनाने वाला गिरफ्तार...

पटना : भोजपुर के बिहिया से गई पुलिस टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से रविवार को रांची रेलवे स्टेशन से रामपुकार राय उर्फ जेपी राय को गिरफ्तार किया। वह बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर का रहने वाला है। वह बीएसएफ का पूर्व जवान है और फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने का धंधा लम्बे समय से कर रहा है।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रामपुकार राय अभी रातू रोड के इंद्रपुरी में रोड नंबर छह में पहचान छिपा कर रहता है। उन्होंने बताया कि वह सरकारी वेबसाईट पर अपलोड शस्त्रत्त् लाइसेंसधारियों के लाइसेंस डाउनलोड करता था। इसके बाद उसमें अपने ग्राहक की तस्वीर लगाकर ओरिजनल लाइसेंस की तरह बना लेता था। इसके बाद कोलकाता से उसी लाइसेंस के जरिए ग्राहक के लिए हथियार की खरीदारी करता था। इसके बाद फर्जी लाइसेंस के साथ हथियार को ऊंची कीमत पर ग्राहकों को देता था।

पूछताछ में उसने बताया कि उसके द्वारा बनाए गए फर्जी लाइसेंस पर कई लोग हथियार साथ में रखते हैं। थानेदार के मुताबिक उसके विरूद्ध रांची के बीआइटी मेसरा ओपी में भी आर्म्स एक्ट के दर्ज मामले में अनुसंधान चल रहा है। इधर बिहिया थाना की पुलिस गिरफ्तार रामपुकार राय को साथ लेकर लौट गई। उसके खिलाफ भोजपुर के बिहिया थाना में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कांड संख्या 103-22 दर्ज है। उसे संबंधित थाना पुलिस की ओर से सोमवार को भोजपुर में सक्षम न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा।