आरा : पूर्व मुखिया को गोली मारने वाला गिरफ्तार, दो साल पहले के विवाद को लेकर वारदात...

आरा : पूर्व मुखिया को गोली मारने वाला गिरफ्तार, दो साल पहले के विवाद को लेकर वारदात...

आरा : शाहपुर थाना क्षेत्र सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान पर शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपित सरैया गांव निवासी स्वर्गीय श्रीभगवान यादव का पुत्र मुनमुन यादव है। 2 वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर उक्त आरोपी ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मारी थी।

जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय मुखी राम के 49 वर्षीय पुत्र पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार हैं। वह शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया थे। वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व मुखिया अशोक कुमार 2006 में बिलौटी पंचायत से चुनाव जीते थे और 2006 से 2011 तक बिलौटी पंचायत के मुखिया थे। जख्मी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में सरैया गांव के मठिया स्थित पान की दुकान पर बाइक रोकर पान खा रहे थे।

तभी एक युवक दौड़ कर आया और उन्हें गोली मार दी। करीब तीन राउंड फायरिंग की। तभी वह भाग कर गुमटी के पीछे छुप गए। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए। गोली लगने के कारण खून से लटपट होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है ।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की बिलौटी सरैया पंचायत के रहने वाले अशोक राम को पूर्व के विवाद में उनके पंचायत के रहने वाले मुनमुन यादव ने कमर में गोली मारी थी। घटना की सूचना प्राप्त होते हैं। पुलिस जगह-जगह चेकिंग करने लगी, जिसके क्रम में अभियुक्त को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से एक जिंदा कारतूस, एक पिस्टल बरामद कर लिया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। इस घटना में शामिल एकमात्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।