बिहार में रोजगार पर सरकार का दावा – समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी का ऐलान !
बिहार में रोजगार पर सरकार का दावा – समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी का ऐलान !
सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा की शुरुआत की, जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लोगों को चुन-चुनकर रोजगार दिया जाएगा और पलायन को रोकने की कोशिश की जाएगी।
सीएम Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम Samrat Choudhary ने रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को चुन-चुनकर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर पलायन को रोकना होगा.
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि एनडीए की ओर से वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार बिहार में ही रहकर सरकार और जनता का मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा उनके नेतृत्व में राज्य को फिर से आगे बढ़ाने का काम जारी रहेगा.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां लाई जा रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंसेंटिव पॉलिसी 2026 लागू करने की बात कही थी, जिसके तहत उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. उनका कहना था कि जो लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं, उन्हें पांच साल के भीतर चिन्हित कर राज्य में ही काम उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
इसके अलावा सम्राट चौधरी ने गन्ना उद्योग को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से अपील की कि आधुनिक तकनीक के साथ खेती की पारंपरिक पद्धतियों को भी अपनाया जाए. सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने और नई मिलें लगाने की दिशा में काम कर रही है. फिलहाल बिहार में लगभग 10 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं.