मुजफ्फरपुर में Mukesh Sahani की अगुवाई में प्रदर्शन, फर्जी एनकाउंटर का आरोप; 30 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में Vikassheel Insaan Party के सैकड़ों कार्यकर्ता पप्पू सहनी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। पार्टी प्रमुख Mukesh Sahani ने एसएसपी से मुलाकात कर फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग की और चेतावनी दी कि 30 दिनों में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर में Mukesh Sahani की अगुवाई में प्रदर्शन, फर्जी एनकाउंटर का आरोप; 30 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर Vikassheel Insaan Party (VIP) के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पार्टी के संस्थापक Mukesh Sahani ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि पप्पू सहनी की हत्या फर्जी मुठभेड़ में की गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में वीआईपी कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में Mukesh Sahani ने कहा कि इस मामले में पहले एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मुलाकात कर यह आग्रह किया गया है कि 30 दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरी सच्चाई सार्वजनिक की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो मुजफ्फरपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। Mukesh Sahani ने कहा कि जिन पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही फर्जी एनकाउंटर कर लोगों की जान लेने लगें तो इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही इस लड़ाई से पप्पू सहनी वापस नहीं आ सकते, लेकिन इस संघर्ष का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फर्जी एनकाउंटर का शिकार न होना पड़े। कार्यक्रम में मनोज सहनी, एस.के. सहनी, धीरू यादव, भोगेंद्र सहनी, उमाशंकर सहनी, नीरा देवी, आलोक पासवान, नीलाभ कुमार, सुमंगल सहनी, कुणाल कुमार, राजदेव सहनी, ओम प्रकाश सहनी, ललित सहनी और साल्वी सहनी सहित बड़ी संख्या में वीआईपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।