बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ---जल्द ही मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात.. पूरी जानकारी ?

बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ---जल्द ही मिलेगा  वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात.. पूरी जानकारी ?
बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ---जल्द ही मिलेगा  वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात.. पूरी जानकारी ?

NBL DESK :  बिहार और झारखंड के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार की शाम पटना जंक्शन पहुंच गयी है। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेन पहुंची है।https://youtu.be/7vC5GBRATuQ

वंदे भारत पर नजर पड़ते ही लोग ट्रेन को देखने के लिए दौड़े। वंदे भारत के साथ लोग सेल्फी लेते दिख रहे हैं। हर एंगल से फोटो ले रहे थे। इस लम्हे को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। वंदे भारत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।https://youtu.be/7vC5GBRATuQ

बिहार और झारखंड के लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। आज शाम आठ बोगियों ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन पहुंची है। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही लोग ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे।  अब इस ट्रेन को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। उसके बाद इसके परिचालन को लेकर डेट जारी किया जाएगा। फिलहाल इस महीने लास्ट में इसका ट्रायल किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा होने पर इसकी आधिकारिक रूप से सूचना जारी की जाएगी। लोगों को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलने का इंतजार बेसब्री से है। विशेष गोपनीयता की वजह से इसके आने की वास्तविक समय की सूचना रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं जारी की गई है। https://youtu.be/7vC5GBRATuQ