बिहार के दर्जनों युवा नेताओं ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण किया...क्या है रणनीति ?

बिहार के दर्जनों युवा नेताओं ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण किया...क्या है रणनीति ?
बिहार के दर्जनों युवा नेताओं ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण किया...क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा एवं उनकी पार्टी रालोजद के नीति और सिद्धांतो से प्रभावित होकर बिहार के विभिन्न जिलों से आये नेताओं ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में रालोजद की सदस्यता ग्रहण की | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने इन लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई|https://youtu.be/tuwqdEn9aDE

सदस्यता लेने वालों में भागलपुर के तथागत पाण्डेय व प्रन्वेश पाण्डेय, मधुबनी के दीपक मिश्रा, पश्चमी चंपारण के पप्पू यादव, सुमन कुमार व संदीप कुमार, मुंगेर के निखिल पाठक, पटना के मनीष कुमार, राजू सिंह व दिलीप कुमार, अरवल के अनिश कुमार, सीवान के रोकी कुमार व गया जिले के धर्मेन्द्र कुशवाहा प्रमुख है| इस अवसर पर रालोजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल, महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, ई० अभिषेक कुमार मौजूद थे|      
 उक्त आशय की जानकारी रालोजद बिहार के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है|