गंगा किनारे आर्सेनिक युक्त दुषित पानी एवं घटते हुए भू- जलस्तर के संदर्भ मे भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन...

गंगा किनारे आर्सेनिक युक्त दुषित पानी एवं घटते हुए भू- जलस्तर के संदर्भ मे भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन...

आरा : भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय समाहरणालय के समीप गंगा किनारे आर्सेनिक युक्त दूषित पानी और घटते हुए भूजल स्तर के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व भूतत्व एवं खनन मंत्री जनक राम ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लूट का सूट वाली सरकार है। इस सरकार में जनता के लिए कोई भी योजना जमीन पर सफल नहीं हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई अरबों रुपए को अधिकारियों द्वारा लूट लिया गया। नल- जल योजना पूरी तरह से असफल होने का कारण लूट-खसोट ही है। बिहार की जनता को आज भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है,केवल चारो तरफ पदाधिकारियों द्वारा लूट मचा हुआ है।

अवैध बालू खनन अपने चरम सीमा पर है। आज अवैध बालू खनन के कारण आरा छपरा आरा पटना रोड में घंटों जाम रहते हैं लेकिन मैं जब मंत्री था तो यह जाम नहीं होता था। अवैध बालू खनन में पैसा अधिकारियों द्वारा ऊपर तक जा रहा है। भाजपा की लड़ाई मुख्यमंत्री से नहीं उनके विचारधारा से है । जनता के बीच जाकर हमें उनका पोल खोलना है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार अधिकारी भरे हुए हैं। बिहार की जनता जागरूक है और वह अच्छी तरह समझती है लेकिन हम लोग निचले स्तर तक जाकर लोगों को इस सरकार की कुरीतियों को पहुंचाएंगे। इस सरकार की पोल खोलने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर करेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है लेकिन बिहार में जब तक हमारी सरकार नहीं बनेगी तब तक हम समस्याओं से जूझते रहेंगे। आने वाले दिनों में हम कार्यकर्ताओं और लोगों को सजग करेंगे और और इस भ्रष्टाचारी सरकार को बिहार से उखाड़ फेंक देंगे। आज पूरे बिहार में शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है यह वही शिक्षक है जिन्होंने कल नीतीश जी को वोट दिया था और आज यही सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इन शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं और बिहार की पूर्ण जनता राज्य से भ्रष्टाचार समाप्त कर ही चैन लेगी।

बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी को आज जनता की चिन्ता नही है।स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रो मे सरकार पूरी तरह असफल हो गई है। आर्सेनिक पानी से आज लाखो लोग ग्रसित हो चुके है। कैंसर और पेट संबंधी गंभीर रोगो से पीड़ित हो रहे है,लेकिन सरकार को कोई चिन्ता नही है।केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशी का दुरूपयोग कर बंदरबांट किया जा रहा है। नल -जल योजना पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के हाँथ चढ गया और लोगो को पीने के लिए शुद्ध जल भी उपलब्ध भी हो पाया।गंगा किनारे के बक्सर से भोजपुर जिला तक आर्सेनिक पानी से लोग त्रस्त है और गंभीर रोगी बने हुए है। वैसे ही दक्षिणी हिस्सा सहित संपूर्ण भोजपुर मे जलस्तर लगातार नीचे जाने के कारण पीने का पानी नही मिल रहा है। नीतीश कुमार जी आपको बताने नही,बल्कि चेतावनी दे रहे है कि जनता के साथ खिलवाड़ करेंगे तो जनता आपको कही का भी नही छोडे़गी।

वही जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा तटवर्तीय सैकड़ों गाँवो के नागरिक सरकार के अकर्मण्यता के कारण आर्सेनिक युक्त जहरीले जल पीने के लिए मजबूर है।सोन के तट पर बसे गाँव बालू माफियाओं द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे बालू उत्खनन से जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिससे पीने का पानी लोगों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को घर-घर शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है परंतु राज्य सरकार की अकर्मण्यता एवं लूट घोषित की नीतियों के कारण यह राशि बंदरबांट का शिकार हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी नल जल योजना की एक-एक पाई का हिसाब एवं घोटालेबाजों पर कारवाई की मांग करती है। यह धरना आगे जा कर पूरे बिहार मे आंदोलन का रुप पकड़ेगी और बिहार की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी। बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 2024 मे मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ 2025 मे बिहार मे भाजपा की सरकार बनाएँगी।

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर सिंह,विजय सिंह,सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,राकेश विश्शेवर ओझा, शंभु शरण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, प्रेम पंकज ललन,महामंत्री राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा,विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,संतोष तिवारी, निशांत सिंह सेंगर,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया,वरिष्ठ नेता अजय सिंह,अशोक शर्मा, परशुराम चौधरी,राकेश रंजन पुतुल,हरेराम चंद्रवंशी, सुरेन्द्र प्रजापति,शंभुनाथ प्रसाद,अजय गुप्ता सहित मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए आर्सेनिक पानी से पीड़ित लोगो के लिए बिहार सरकार से स्वास्थ्य कार्ड बनाने कू लिए मांग की। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल भोजपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर मांग की।