जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी में शामिल होने को तैयार ,नीतीश बिहार के लिए है हानिकारक ---सम्राट चौधरी .. क्या है रणनीति ?

जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी में शामिल होने को तैयार ,नीतीश बिहार के लिए है हानिकारक ---सम्राट चौधरी .. क्या है रणनीति ?
जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी में शामिल होने को तैयार ,नीतीश बिहार के लिए है हानिकारक ---सम्राट चौधरी .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : मोतिहारी में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर अरेराज के प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव की नगरी में सोमेश्वरनाथ उच्च विद्यालय के कीड़ा मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फ़िल्म दंगल के गाने की तरह नीतीश सरकार बिहार के लिए हानिकारक है। कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया कि 2024 में मोदी सरकार ही बनाएगें। साथ ही 2025 में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व राज्य सभा संसद आरसीपी सिंह के बाद जदयू के अधिकांश नेता बारी बारी से भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है।

सम्राट अध्यक्ष ने कहा कि, पलटू राम आजल गजनी की तरह अपना यादाश्त भी खो दी रहे है ।कभी अपने आप को प्रधानमंत्री बोलते है तो कभी गृह मंत्री बोलते है। राजद जदयू में एक ही राजा है लेकिन भाजपा में कोई राजा नही है। सभी सेवक है। जनता की समस्या सुनना व उसका समाधान करना भाजपा का प्रमुख एजेंडा है। हम देश की विकास पर लगे है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, लोग महागठबंधन बनाने में जुटे है। देश के मजबूत प्रधानमंत्री हटाकर तीन तीन माह का प्रधानमंत्री बनना चाहते है। कभी नीतीश कुमार, कभी अखिलेश यादव तो कभी ममता बनर्जी। पलटू बाबू को भी 5 बार भाजपा ने सीएम बनाया। भाजपा में मंडल अध्यक्ष सीएम बनेगा वह भी पलटू राम से अच्छा सरकार 2025 में बनायेगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए नीतीश कुमार हानिकारक है। जहां का सीएम इंजीनियर हो वहां पुल हवा में बह जाता है। वहां विकास का मालिक भगवान ही है। गुंडे और अपधारियों के कारण बिहार का विकास नही हुआ है। शिक्षा मंत्री रामचरित्र मानस पर विवादित बयान देते है ।कांग्रेस कहता है कांग्रेस से दो मंत्री बनेगा। यह कैसा सरकार है जहाँ कोई दूसरा मंत्री बनने की घोषणा करते है ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में जीताकर भाजपा को केंद्र में मजबूत करते हैं। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ,पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,विधायक सुनील मणि तिवारी,पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह सहित ने केंद्र सरकार के 9 साल के बेमिसाल विकास और उपलब्धियों को गिनाया। मंच का अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,संचालन उपाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन अनिल राय ने किया।