नीतीश कैबिनेट का होगा बिस्तार -रत्नेश सदा बनाए जाएंगे मंत्री .. क्या है रणनीति ?

नीतीश कैबिनेट का होगा बिस्तार -रत्नेश सदा बनाए जाएंगे मंत्री .. क्या है रणनीति ?
नीतीश कैबिनेट का होगा बिस्तार -रत्नेश सदा बनाए जाएंगे मंत्री .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : बिहार में नीतीश कैबिनेट से मंत्री संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि जल्द ही कैबिनेट में नए मंत्रियों की इंट्री होगी। अब अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी कर दी गई है। बताया गया कि शुक्रवार 16 जून को नीतीश कैबिनेट का विस्तार  किया जाएगा। जिसके लिए राज भवन के सभागार में तैयारी शुरू कर दी है। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के सुबह 10.30 का समय तय किया गया है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर  अब तक जो बात सामने आई है, उसके अनुसार सोनवर्षा से विधायक रत्नेश सदा का मंत्री बनना तय बताया जा रहा है। रत्नेश सदा के नाम की चर्चा तब शुरू  हो गई, जब मंगलवार को संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। संतोष सुमन मुसहर जाति से आते थे। ऐसे में उनके विकल्प के तौर पर मुसहर जाति से दूसरे विधायक की तलाश शुरू हुई तो यह रत्नेश सदा पर आकर रूकी।

16 जून को होनेवाले कैबिनेट विस्तार को लेकर बताया जा रहा है कि कम से कम चार लोगों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिनमें दो राजद कोटे से, एक कांग्रेस और एक जदयू के विधायक को मिल सकता है। हालांकि यह संख्या और बढ़ सकती है।