आरा : महिला बंदी ने मृत बच्ची को दिया जन्म, बंदी ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप...

आरा : महिला बंदी ने मृत बच्ची को दिया जन्म, बंदी ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप...

आरा : आरा में जेल प्रशासन पर गर्भवती महिला ने बेहतर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से उसे मरी हुई बच्ची पैदा हुई। जेल प्रशासन पर यह आरोप खुद महिला ने लगाया है। दरअसल आरा जेल में मर्डर केस में बंद काजल कुमारी को डिलेवरी के लिए गुरुवार की रात आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां महिला को मरी हुई बच्ची हुई। इसके बाद महिला ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। मृत बच्ची पैदा होने के बाद काजल का रो–रोकर बुरा हाल है।

काजल कुमारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर ने बताया मेरी बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी। 7 दिन पहले ही सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराई गई थी। उसी समय डॉक्टर ने बताया था कि बच्चा नहीं बचेगा। क्योंकि पेट से पानी ज्यादा गिर गया है। मैंने पहले ही जेल प्रशासन को बोला था कि मेरा अल्ट्रासाउंड करवा दीजिए।

सातवें महीने ही मैंने कहां था कि जांच करवाई जाए। उस दौरान जेल प्रशासन द्वारा कहा गया था कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। काजल ने बताया कि खाना में केवल दूध एक्स्ट्रा में मिलता था और जो दूसरे कैदी के लिए बनता था। वहीं मुझे भी मिलता था।

नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में 31 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन में उपजे विवाद में मारपीट और हत्या हुआ था। इस मामले में काजल कुमारी और उसका पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा, रितिक सिंह, रवि सिंह, नगेंद्र सिंह, बंटी सिंह, पुष्पा देवी, ममता देवी जेल में है। काजल के साथ उसकी एक साल की बच्ची श्रृष्टि भी जेल में है ।

वहीं जेल सुपरिटेंडेंट लगे आरोपों पर उन्होंने बताया कि परिजन कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। कारा में भी डॉक्टर द्वारा नियमित जांच चल रहा था। उन्होंने बताया कि हम लोग अपने बंदी का खुद से ज्यादा ख्याल रखते हैं।