अमित शाह को लेकर तैयारी पूरी ,भ्रष्टाचारी की गोद में विपक्ष --विजय सिन्हा .. क्या है रणनीति ?

अमित शाह को लेकर तैयारी पूरी ,भ्रष्टाचारी की गोद में विपक्ष --विजय सिन्हा .. क्या है रणनीति ?
अमित शाह को लेकर तैयारी पूरी ,भ्रष्टाचारी की गोद में विपक्ष --विजय सिन्हा .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :बीजेपी के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को बिहार में लखीसराय आ रहे हैं। बीजेपी की ओर से बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाया आज उसी की गोद में जा बैठे हैं। ऐसे में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लखीसराय की जनता जवाब देगी वही अमित शाह के स्वागत में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा तमाम तैयारियां की जा रही है उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में परिवर्तन का नारा गूंजेगा।

लखीसराय के विधायक व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह श्री बाबू की धरती रही है। यहां से आंदोलन और भ्रष्ट्राचारियों के खिलाफ नए आंदोलन का आगाज होगा। इस दौरान विजय सिन्हा ने ललन सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए आज उन्ही के गोद में जाकर बैठ गए हैं। जिसे यहां की जनता समझ चुकी है। वह इसका जवाब देगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि अमित शाह कल लखीसराय आ रहे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां की जनता उन्हें सुनने के लिए इंतजार कर रही है।