आरा : फ्लाइट छूटने पर ट्रैफिक पुलिस पर किया केस...

आरा : फ्लाइट छूटने पर ट्रैफिक पुलिस पर किया केस...

आरा : बक्सर-पटना फोरलेन पर सकड्डी के पास स्थित टोल प्लाजा से आगे महाजाम लगने के कारण पटना एयरपोर्ट नहीं पहुंचने से फ्लाइट छूट जाने से नाराज बीजेपी नेता ने कोईलवर थाने में दोषी यातायात पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बीजेपी नेता की ओर से ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा ट्रैफिक पुलिस पर कानूनी कार्रवाई व आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगायी है। दर्ज प्राथमिकी में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी समाजसेवी सह नेता दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मंगलवार को आवश्यक कार्य से कोलकाता जा रहा था। इसके लिए एक कम्पनी की पहले से फ्लाइट का टिकट बुक कर रखा था।

फ्लाइट सुबह 9:10 बजे की थी। इसे पकड़ने के लिए अहले सुबह 5:30 बजे निजी वाहन से एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अपने घर से निकले थे। उक्त स्थल पर भयंकर वाहनों का जाम लगने से उनकी फ्लाइट छूट गयी। इससे उन्हें आर्थिक घाटा होने के साथ उक्त कार्य करने में बाधा पहुंची। इसके लिए यातायात पुलिस दोषी है।