जयंत कुमार बने दानापुर के डीआरएम, पदभार किया ग्रहण...

जयंत कुमार बने दानापुर के डीआरएम, पदभार किया ग्रहण...

पटना : जयंत कुमार चौधरी दानापुर डिवीजन के नए डीआरएम बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान डीआरएम प्रभात कुमार से प्रभार लिया। डीआरएम जयंत कुमार चौधरी 1993 बैच के भारतीय रेल अभियंत्रण सेवा के अधिकारी हैं।

उन्होंने सर्वप्रथम पुर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सहायक मंडल अभियंता पश्चिम गोरखपुर में अपनी सेवा शुरू की थी। भारतीय रेलवे में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य का अनुभव है। अभियंता समस्तीपुर मंडल उप मुख्य अभियंता(निर्माण), गोरखपुर, मुंगेर, हजारीबाग एवं पटना में अपनी सेवा दी है।

दानापुर के पहले अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा उत्तर रेलवे,लखनऊ में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद डिवीजन के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। डिवीजन में रेल से सम्बन्धित चल रहे विभिन्न विकास का र्यो एवं परियोजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली।