आरा : नाच के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को लगी गोली, एक गिरफ्तार...

आरा : नाच के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को लगी गोली, एक गिरफ्तार...

आरा : टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में बक्सर से आए बारात में नाच के दौरान नर्तकी से हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को गोली लग गई।

जख्मी बक्सर जिला के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी स्व. मतवार उपाध्याय के 48 वर्षीय बेटे संतोष उपाध्याय है। गोली बाएं पैर के घुटने के नीचे लगी है। जख्मी का इलाज आरा शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक द्वारा अपने साथी को भगा दिया गया था।

जख्मी संतोष ने बताया कि उनके चचेरे भाई प्रभाकर उपाध्याय उर्फ मोनू उपाध्याय का बारात छोटकी सिंगही गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के घर आई थी और बारात में नाच का प्रोग्राम भी था। पूरी रात नाच प्रोग्राम बिल्कुल ठीक चला और लड़की पक्ष के लोग का बहुत बढ़िया सहयोग भी रहा की कही कुछ ना हो।

लेकिन इसी बीच रविवार की अहले सुबह छोटकी सिंगही गांव के व्यक्ति द्वारा टोनबाजी को लेकर नर्तकी से विवाद हो गई। तभी उसने अपने कमर से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमें उन्हें गोली लग गई।

वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 17 फरवरी की देर रात्रि नगर थाना अंतर्गत सिंगही में एक कार्यक्रम के दौरान आपस में विवाद के क्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। जिससे दूसरे युवक के पांव में गोली लग गई। पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक अभियुक्त को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभियुक्त हथियार लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। पुलिस आवश्यक विधिक करवाई कर रही है।