आरा : सोन नदी से बरामद हुआ मजदूर का शव, शराब माफियाओं पर जलाकर मारने का आरोप...

आरा : सोन नदी से बरामद हुआ मजदूर का शव, शराब माफियाओं पर जलाकर मारने का आरोप...

आरा : भोजपुर जिले के अंधारी गांव स्थित सोन नदी से एक मजदूर का जला हुआ शव मिला है। पूरा मामला चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव से जुड़ा हुआ है। मृतक की पहचान करीन चौधरी अंधारी निवासी भोगा चौधरी का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, वह देर रात सोन नदी की तरफ गया हुआ था। उसके बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवाक सुबह जब ग्रामीण नदी की तरफ गए तो उन्होंने जला हुआ उसका शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना परिवार वालों के दी। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने उसको भट्टी में जलाकर मार डाला और शव को छोड़कर फरार हो गए।

घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने भी शराब माफिया पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर उन लोगों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह किसी से डरते नहीं है। युवक को उन लोगों ने ही भट्टी में जलाकर मार डाला। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोन नदी के किनारे दर्जनों की संख्या में अवैध शराब भट्टी के माध्यम से शराब का कारोबार किया जाता है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन मौन बना हुआ है, जिसके कारण उनके मनोबल लगातार बढ़ रहे हैं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो राहुल सिंह ने बताया कि जुआ का जला हुआ शव सोन नदी के किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।