केंद्र सरकार के नीतियों से नाख़ुश भाजपा नेता ने थामा जद(यू0) का दामन। आखिर क्या है रणनीति?

केंद्र सरकार के नीतियों से नाख़ुश भाजपा नेता ने थामा जद(यू0) का दामन। आखिर क्या है रणनीति?
केंद्र सरकार के नीतियों से नाख़ुश भाजपा नेता ने थामा जद(यू0) का दामन। आखिर क्या है रणनीति?

NBL PATNA: पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पंकज राधाकृष्ण सिंह ने बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा के उपस्थित में जद(यू0) का दामन थामा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों से भाजपा के अंदर ही कई लोग नाख़ुश है। यही वज़ह है कि आज भाजपा में भगदड़ मची हुई है। सच्चे मायनों में सविंधान के प्रति समर्पित एवं लोकहित के लिए चिंतित हर व्यक्ति भाजपा से अब अपनी दूरी बनाना चाहता है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जद(यू0) परिवार में श्री पंकज जी सहित उनके तमाम सहयोगियों का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं एवं उनके इस निर्णय की सराहना करते हैं कि समय रहते उन्होंने खुद भाजपा से अलग किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे नेता आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार की तरक्की के लिये अभूतपूर्व कार्य किए हैं उससे हर बिहारी प्रभावित है और खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है। 

आगे उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना ही भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है। इनके पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। भावनात्मक मुद्दों के सहारे भाजपा-आरएसएस जनता को बेरोजगारी, महंगाई, ग़रीबी जैसे आवश्यक और गम्भीर मुद्दों से ध्यान भटकाए रखना चाहती है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रपति जैसे अतिमहत्वपूर्ण पद की खिल्ली उड़ाई जा रही है? भारत के सविंधान में महामहिम राष्ट्रपति को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है लेकिन प्रचार-प्रसार की मानसिकता से ग्रसित प्रधानमंत्री जी तमाम सवैंधानिक मूल्यों को ठेंगा दिखाते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं। संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति जी को आमंत्रित नहीं करना भाजपा के दलित और महिला विरोधी सोच को उजागर करता है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ सवैंधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को भी अपमानित करना भाजपा का संस्कार बन चुका है। देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी और पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक के साथ भाजपा के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार भी देश की जनता के सामने है।


भाजपा छोड़कर जद(यू0) की सदस्य्ता ग्रहण करने वाले श्री पंकज सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी नेतृत्व और निर्देशन में कार्य करना हमारे किए सौभाग्य की बात है। जद(यू0) परिवार का हिस्सा बनकर हम ख़ुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। वहां सिर्फ़ कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल किया जाता है। आगे उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर बात करने के बजाए सिर्फ़ हिन्दू-मुसलमान करना जानती है जो कि देशहित में नहीं है।

इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला, जदयू के कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ़, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव श्री लोकप्रकाश सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री चन्दन कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री रणविजय कुमार आदि उपस्थित थे।