आरा : हथियारबंद बदमाशो ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली...

आरा : हथियारबंद बदमाशो ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली...

आरा : सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार बस स्टैंड के समीप शनिवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवक की पहचान सहार के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान के 20 साल के पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में की गई है।

उसके सीना और गर्दन में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। चिढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद होने की बात सामने आ रही है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की सहार बस स्टैंड के पास शनिवार की दोपहर एक युवक को गोली मार दी। जख्मी सहार के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान के 20 साल के पुत्र प्रिंस कुमार है। प्रिंस को उसके दोस्त निशांत ने ही गोली मारी है। बताया जा रहा है कि आपस में कुछ छोटे-मोटे विवाद को लेकर चिढ़ाने की घटना को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी है। घटना की सच्चाई क्या है। इसका पता लगाया जा रहा है। गोली कंधे और सीने के बीच में लगी है।