महिला आरक्षण बिल भारत की महिलाओं के लिए गौरव का पल : संतोष महतो

महिला आरक्षण बिल भारत की महिलाओं के लिए गौरव का पल : संतोष महतो

पटना : राष्ट्रीय अतिपिछड़ा कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया है. श्री महतो ने कहा कि यह देश की महिलाओं के लिए गौरव का पल है.

कहा उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का योगदान भुला नहीं जा जा सकता है. इस महिला बिल से नारी शक्ति को बढ़ावा के साथ साथ देश और राज्य की सदनों में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी.

उन्होंने कहा कि इस बिल से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और ज्यादा बढ़ेगी साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारियों के प्रति जो सम्मान व्यक्त किया है वह भारत की हर एक महिला याद रखेगी.