आरा में ट्रिपल म’र्डर, पत्नी का सिर काट धड़ से किया अलग, दो बच्चों के भी टुकड़े किए, आरोपी गिरफ्तार...

आरा में ट्रिपल म’र्डर, पत्नी का सिर काट धड़ से किया अलग, दो बच्चों के भी टुकड़े किए, आरोपी गिरफ्तार...

आरा : भोजपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी समेत 2 मासूम बच्चों की खंती से काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी से नाराज पति ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया। इसके बाद बेटे और बेटी को टुकड़ों में काट कर मार डाला।

घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। मृतकों में सीमा देवी, बेटी सौम्या कुमारी (8) और बेटा दीदवंत कुमार (10 माह) शामिल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी शख्स लालू यादव (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा पति मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि दंपती के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ था। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि खंती से हमला कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद 2 छोटे मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, सीनियर पदाधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे का अनुसंधान और आवश्यक विधि संगत कार्रवाई कर रही है।