राज्यसभा की 5वीं सीट पर सियासी घमासान, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, NDA की आज बड़ी बैठक !

बिहार में राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख Asaduddin Owaisi ही लेंगे।उधर, दूसरी तरफ एनडीए भी अपनी रणनीति को लेकर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के आवास पर एनडीए विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

राज्यसभा की 5वीं सीट पर सियासी घमासान, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, NDA की आज बड़ी बैठक !
राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इन दिनों चर्चा सिर्फ मौसम के बढ़ते तापमान की नहीं, बल्कि राज्यसभा की पांचवीं सीट की भी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav और All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के बीच बढ़ती नजदीकियों ने एनडीए खेमे में हलचल बढ़ा दी है। 5वीं सीट का सियासी गणित राज्यसभा की इस सीट पर जीत के लिए 41 वोट जरूरी हैं। फिलहाल महागठबंधन के पास करीब 35 विधायक हैं। अगर उसे AIMIM के 5 और बसपा के 1 विधायक का समर्थन मिल जाता है तो उसके उम्मीदवार की जीत का रास्ता आसान हो सकता है। इस कारण यह सीट सियासी रूप से काफी अहम बन गई है। तेजस्वी से मुलाकात के बाद सकारात्मक संकेत नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav के बुलावे पर उनके आवास पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष Akhtarul Iman ने मुलाकात के बाद बातचीत को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुटता जरूरी है और इसी दिशा में चर्चा हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और Asaduddin Owaisi के स्तर पर लिया जाएगा।इफ्तार कूटनीति और एनडीए की आपात बैठक राजनीतिक समीकरण मजबूत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ का रास्ता अपनाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि 15 मार्च को वह Akhtarul Iman की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इसे Asaduddin Owaisi की पार्टी को अपने पक्ष में लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। एनडीए की रणनीति पर टिकी नजरें दूसरी ओर एनडीए भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के आवास पर गुरुवार को एनडीए विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर अंतिम रणनीति तय की जा सकती है। वहीं Rashtriya Janata Dal और महागठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर भरोसा जताया है।