लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन..क्या है रणनीति ?

लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन..क्या है रणनीति ?
लोजपा(आर.) की नेता सरिता बर्णवाल ने थामा जनता दल(यू.) का दामन..क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की सरिता बर्णवाल ने बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जद(यू.) की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के महान संविधान में आस्था रखने वाले लोग अब भाजपा को देश से भगाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। दलित, शोषित व वंचित समाज के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा का 2024 में विदाई तय है। सरिता बर्णवाल जी के आने से निश्चित तौर पर पार्टी को गया जिला में मजबूती प्रदान होगी।

पार्टी के समाजवादी विचारधारा एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के समाजिक न्याय के साथ विकास की सोच से प्रभावित होकर सरिता बर्णवाल जी ने पार्टी के साथ जुड़कर कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के गलत कारनामों से देश का हर वर्ग आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। खासतौर दलित और पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छल करने का काम किया है। भाजपा के कुछ सहयोगी दल जिनके पास कोई जनाधार नहीं है, वह भाजपा के इशारे पर बिहार के दलित समाज को बरगलाने के प्रयास में जुटे रहते हैं। वैसे लोगों को जनता अच्छे से पहचान चुकी है, उनका मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।

इस दौरान जद(यू.) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 धर्मेंद्र चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री मेजर इकबाल मौजूद थे।