भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग एक किस्म का राजनीतिक ढोंग  - उमेश सिंह कुशवाहा

भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग एक किस्म का राजनीतिक ढोंग  - उमेश सिंह कुशवाहा
भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग एक किस्म का राजनीतिक ढोंग  - उमेश सिंह कुशवाहा

NBL PATNA : बिहार भाजपा द्वारा निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में सीबीआई जांच की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा सीबीआई जांच की मांग एक किस्म का राजनीतिक ढोंग है। सरकार से बाहर होने के बाद भाजपा के नेता बिहार में बेरोजगार हो चुके हैं, लिहाजा ख़ुद को व्यस्त रखने के लिए अनावश्यक विषयों को भी तूल देने की कोशिश में लगे रहते हैं।https://youtu.be/uCP4wqdgXY0

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष जब इसी पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हुआ था तब पथ निर्माण विभाग भाजपा के पास ही था। अगर आज भाजपा वालों लग रहा है कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए फ़िर 2022 में भी उन्होंने सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं? एक ही प्रकार के दो घटना को लेकर इनका दो अलग-अलग नजरिया क्यों है? इसका अर्थ स्पष्ट है कि ये लोग सिर्फ़ अपनी राजनीति को चमकाने के लिए सीबीआई जांच का हल्ला मचा रहे हैं।https://youtu.be/uCP4wqdgXY0

आगे उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से पुल ध्वस्त हुआ है और तकनीक सम्बंधित मामलों में सीबीआई को जांच सौंपने का कोई औचित्य नहीं बनता है, यह उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं रहा है। परन्तु भाजपा के बड़बोले नेताओं को इतना भी ज्ञान नहीं है। राज्य सरकार तकनीकी पहलुओं पर इसकी जांच कर रही है और जांचोपरांत जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सुशासन की सरकार में किसी को भी मनमानी करने की छूट बिल्कुल नहीं है।