राहुल गांधी से लालू यादव की हो गई है गुप्त बात ,नीतीश को कर दिए अलग -विजय कुमार सिन्हा .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में अनिश्चितता पर तंज कसते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे में उठापटक तय है। सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने आवास पर बुलाकर लालू यादव ने उनसे सीक्रेट डील कर ली है औऱ जदयू को किनारे लगा दिया है। कांग्रेस को एक और मंत्री पद से ज्यादा नहीं देने पर अड़े नीतीश कुमार को अब 2 मंत्री पद और देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 2 मंत्रीपद औऱ पाने का एलान बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं। अब उन्होंने बोर्ड औऱ निगम में भी अपना दावा ठोक दिया है। सब लालू यादव के इशारे पर हो रहा है।