लड़की को छेड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट...

लड़की को छेड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट...

आरा : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डोमन डिहरा गांव में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि लड़की की छेड़खानी को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि यज्ञ में लड़कियों के छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। कुछ लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट...

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरारा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी अशोक चौहान, उनकी पत्नी ज्ञानती देवी एवं भतीजा जितेंद्र कुमार शामिल है।

जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी योगेंद्र चौहान, उनकी पत्नी जीरा देवी, पुत्र राहुल कुमार और पुत्री रूबी कुमारी शामिल है। इधर एक पक्ष के जितेंद्र कुमार ने बताया पट्टीदार से ही 5 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला रहा है। देर शाम उसी विवाद ने बढ़ते तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर उनके पट्टीदार द्वारा सभी लोगों की पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए।