संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी हमारी : मुकेश सहनी

संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी हमारी : मुकेश सहनी

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज बक्सर, अरवल, रोहतास , नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की है। आज संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। आज देश में आराजकता का माहौल है और युवाओं में घोर निराशावाद फैल चुकी है। आज युवाओं की नजर इंडिया गठबन्धन है। 

श्री सहनी ने कहा कि दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि हम जहां रोजगार और महंगाई की बात कर रहे हैं तो ये हिन्दू, मुस्लिम की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज संस्थाओं और संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। जब सभी संस्थानों का निजीकरण कर दिया जाएगा तो आरक्षण स्वतः समाप्त हो जायेगा।

सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि आज दस सालों में विकास के नाम पर पांच किलो ग्राम अनाज देने की बात की जा रही है। अनाज पहले भी दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आज पैसों के बल पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जनता द्वारा चुनी सरकार को गिरा दिया जा रहा है एमएलए , एमपी खरीद लिए जा रहे हैं। क्या यही लोकतंत्र है। श्री सहनी ने इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने की अपील की।