आरा : डीपीआरओ को नो एंट्री का हवाला देकर सिपाही ने रोका...

आरा : डीपीआरओ को नो एंट्री का हवाला देकर सिपाही ने रोका...

आरा : जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नूर अहसन को डयूटी पर तैनात सिपाही ने वन-वे का हवाला देकर रोक दिया। वे धरहरा शिवगंज होते हुए शहर में होर्डिंग का सर्वे करने गये थे। वे मठिया मोड़ पर उनकी गाड़ी को डयूटी पर तैनात सिपाही ने कर्तव्य का पालन करते हुए रोक दिया। कहा कि सर नो-एंट्री है।

डीपीआरओ बार-बार सिपाही से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि शहर में होर्डिंग का सर्वे चल रहा है। जिसमें मै उसकी जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। आप भी सरकारी डयूटी कर रहे हैं। समाहरणालय तक होर्डिंग की जानकारी लेनी है।

अधिकारी ने बताया कि सपना सिनेमा होते हुए समाहरणालय आने तक में लगे होर्डिंग का जानकारी प्राप्त कर रहे थे। जिस पर तैनात सिपाही ने मठिया मोड़ पर जाने से मना कर दिया। सिपाही बिना बैज के डयूटी पर तैनात था।