विपक्षी दलों की बैठक से बिहार की जनता में उत्साह - उमेश सिंह कुशवाहा

विपक्षी दलों की बैठक से बिहार की जनता में उत्साह - उमेश सिंह कुशवाहा
विपक्षी दलों की बैठक से बिहार की जनता में उत्साह - उमेश सिंह कुशवाहा

 NBL PATNA : बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्षी एकता की बैठक के सम्बंध में कहा कि प्रसन्नता के साथ यह पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का भी विषय है कि देश के प्रमुख विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय राजनीति की भावी रणनीति को तय करने पटना की धरती पर आ रहे हैं। पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक को लेकर बिहार की जनता में खासा उत्साह है।

     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 23 जून की बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे उसका तो ऐतिहासिक महत्व तो होगा ही, लेकिन उससे पहले अपने आप में यही बड़ी उपलब्धि है कि देश के प्रमुख विपक्षी दल मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पहल पर बिहार में एकजुट हो रहे हैं, और जिस विपक्षी एकता को भाजपा वाले असंभव बता रहे थे, वो अब साकार होता दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 12 जून की बैठक कुछ आकस्मिक कारणों से स्थगित की गई थी, तब कुछ लोगों ने विपक्षी दलों की एकता पर ही प्रश्नचिह्न लगाना शुरू कर दिया था मगर आज वही लोग घबराहट और बेचैनी में हैं।

     श्री कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक के बाद भाजपा की नींद पूरी तरह उड़ने वाली है। उसकी तानाशाही के दिन अब पूरे हो चुके हैं लिहाजा ये लोग विपक्षी दलों की बैठक से डरे हुए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने संविधान और लोकतंत्र की बहुत धज्जियां उन्होंने उड़ा लीं। महंगाई और बेरोजगारी से देश बहुत बेहाल हो लिया। अब देश में परिवर्तन का सूरज बहुत करीब दिख रहा है।

     प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इतिहास को टटोलने पर मालूम पड़ता है कि बिहार ने अब तक कई बड़े राजनीतिक परिवर्तनों की नींव रखी है। भाजपा से देश को बचाने के लिए 23 जून की बैठक में एक बार फिर वैसी ही नींव रखी जाने वाली है। उसके बाद भाजपामुक्त भारत का अभियान और तेज हो जाएगा।