चिराग पासवान सिर्फ नाम के हनुमान मुकेश सहनी ने बोला बड़ा हमला

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की नीतीश सरकार और चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला।

चिराग पासवान सिर्फ नाम के हनुमान मुकेश सहनी ने बोला बड़ा हमला

nbl

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की नीतीश सरकार और चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आज खगड़िया में कहा कि बिहार की नीतीश सरकार फिट नहीं है। मुख्यमंत्री खुद स्वस्थ नहीं है। राज्य सरकार को ऑफिसर चला रहा है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। 

मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान में वो गट्स नहीं है जो रामविलास पासवान में था। रामविलास पासवान हमेशा दलित, शोषित और गरीबों के हित की लड़ाई लड़े। वह अटल जी के सरकार को गिरा दिए थे।

जिसने चिराग को अपमानित किया, आज उन्हीं के साथ हैं। चिराग सिर्फ नाम के हनुमान हैं। चिराग में सिर्फ बोलने का गुण है, कुछ करने का नहीं। आगामी चुनाव में उनके पार्टी को कैसे अधिक सीट NDA से मिले, इसको लेकर वह प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं।