संकल्प यात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़, मुकेश सहनी के स्वागत के लिए घंटों लोग कर रहे इंतजार..जानिए क्या है रणनीति ?

संकल्प यात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़, मुकेश सहनी के स्वागत के लिए घंटों लोग कर रहे इंतजार..जानिए क्या है रणनीति ?
संकल्प यात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़, मुकेश सहनी के स्वागत के लिए घंटों लोग कर रहे इंतजार..जानिए क्या है रणनीति ?

NBL PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में मोकामा पहुंचे। दीदारगंज से शुरू हुई आज की यात्रा का जगह जगह लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। इस दौरान उनकी यात्रा में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

दीदारगंज से शुरू हुई इस यात्रा का बांसताल, सबलपुर, गुलामहिया चक, फतेगंजपुर, सतिचौड़ा, महारानी चौक, फुलवाडिया बिंद टोली, मोसिमपुर, ग्यासपुर चौक, लक्खीपुर, चंपापुर में जोरदार स्वागत किया गया। 

पुरुष, महिला सहित बड़ी संख्या में युवा चिलचिलाती धूप में ' सन ऑफ मल्लाह' का  इंतजार करते रहे। जैसे ही श्री सहनी पहुंचे उनका जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने श्री सहनी के स्वागत में गीत गाए, जिसकी तर्ज पर श्री सहनी ने भी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर श्री सहनी ने गंगा जल हाथ में रखकर अपने आराध्य और पूर्वजों को साक्षी मानकर बच्चो को पढ़ाने और निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष करने तथा अपनी पार्टी वीआईपी को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया। 

श्री सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद आरक्षण नहीं तो गठबंधन भी नही होगा। उन्होंने कहा कि समझौता होगा तो अपनी शर्तों पर होगा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देश में एक संविधान है, एक पीएम है, एक गृह मंत्री हैं तो फिर निषादों को ने राज्यों में आरक्षण मिल रहा है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं।

उन्होंने  साफ लहजे में चुनौती देते हुए कहा कि हमलोग मछली मारने वाले हैं लेकिन यह भी उतना ही सत्य है कि भगवान श्रीराम को भी हमने ही गंगा पार कराया। 

उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि जब एक निषाद का बेटा बिहार से निकलकर मुंबई में अपने संघर्ष की बदौलत झंडा गाड़ सकता है तो बिहार में अगर हमलोग एक जुट हो जाएं तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।