भ्रष्टाचार पर भाजपा को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता - शीला मंडल

भ्रष्टाचार पर भाजपा को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता - शीला मंडल
भ्रष्टाचार पर भाजपा को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता - शीला मंडल

NBL PATNA :बृहस्पतिवार को जद(यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को सुनकर त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस्तीफा मांगने से पहले भाजपा वाले अपने अंदर भी झांक लेना चाहिए, ऐसा नहीं है कि उनकी पार्टी में तमाम नेता दूध से धुले हुए हैं। भाजपा को अपनी हालातों पर आत्म चिंतन करने की अधिक आवश्यकता है।

शिक्षा विभाग में जारी खींचतान के विषय में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम अधिकारी कानून के दायरे में रहकर ही काम करते हैं। बिहार में कोई अफसरशाही नहीं है, यह एक मनगढ़ंत और आधारहीन आरोप है, बिहार में पूरी तरह से कानून का राज क़ायम है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश के हित में मिलकर काम कर रही है। भाजपा के लोग बेवज़ह भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, उनकी बातों को अधिक तवज्जों नहीं दिया जाना चाहिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह और प्रदेश महासचिव श्री लोकप्रकाश सिंह मौजूद थे।