ललन सिंह व नीतीश पर एकसाथ भड़के चिराग -बोले जैसी करनी वैसी भड़नी .. क्या है रणनीति ?

ललन सिंह व नीतीश पर एकसाथ भड़के चिराग -बोले जैसी करनी वैसी भड़नी .. क्या है रणनीति ?
ललन सिंह व नीतीश पर एकसाथ भड़के चिराग -बोले जैसी करनी वैसी भड़नी .. क्या है रणनीति ?

NBL PATNA :भाजपा पर जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाने को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ अब तक भाजपा ही हमलावर नजर आ रही थी। अ अब चिराग पासवान ने भी ललन सिंह के इस बयान को अपना गुस्सा जाहिर किया है।

जमुई सांसद ने कहा यह बात वह आदमी कर रहा है जो खुद कई सालों से यही करता रहा है। उन्होंने 2005 में हमारी पार्टी उन्होंने तोड़ी है। आज भी हमारी पार्टी टूटी है, इन सबके पीछे किसकी साजिश थी, यही किसी सी छिपी हुई नहीं है। नीतीश कुमार खुद कितनी बार पार्टियां तोड़ी है और कितने नेताओं को अपमानित करने का काम किया है। यह बताने की जरुरत नहीं है। आज उनके साथ जैसी करनी, वैसी भरनी वाली स्थिती है, उन्होंने जो किया आज वही उनके साथ होने जा रहा है।

चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपने सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं। यह उनके असंतोष को दर्शा रहा है। जिस पार्टी के सांसद और विधायक 2019-2020 का चुनाव महागठबंधन के खिलाफ लड़कर आए, आज उनके साथ महागठबंधन में है. तो अपनी सीट खोने का डर तो होगा है। अपनी सीट का डर उनमें समाया है। उनके विधायको और सांसद में यह डर होना चाहिए। उन्हें यह डर अपने भविष्य को लेकर है। चिराग ने कहा कि खुद मेरे संपर्क में है। जदयू में टूट निश्चित है।