आरा : घर से सब्‍जी लेने निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, पिता ने भाई के ससुराल वालों पर जताई हत्या की आशंका...

आरा : घर से सब्‍जी लेने निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, पिता ने भाई के ससुराल वालों पर जताई हत्या की आशंका...

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से मार और हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उसका शव पियनिया गांव एवं गोढ़ना रोड मुख मार्ग पर खजुआता गांव स्थित सड़क किनारे से शनिवार की सुबह बरामद हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई।

मृतक मूलरूप से तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडीहरा गांव निवासी देवकी सिंह का 21 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप सिंह है। वह स्नातक का छात्र था एवं फिलहाल वह पुलिस में दरोगा की तैयारी करता था। वह वर्तमान में करीब 25 वर्षों से नवादा थाना क्षेत्र के.जी. रोड स्थित डॉक्टर रुंगटा वाली गली में अपने मकान में रहता था। वहीं पुलिस ने मृतक के चेहरे एवं ललाट पर करीब दस जगह धारदार हथियार के जख्म के निशान भी पाए है। जिसके कारण धारदार हथियार से मार हत्या कर शव को फेंकने की भी आशंका जताई जा रही है।

मृतक के पिता देवकी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह घर से कह कर निकाला कि मैं सब्जी लाने जा रहा हूं। लेकिन वह रात में घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार की सुबह उनके पहचान वाले व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई की एक अज्ञात युवक का शव खजूआता गांव स्थित सड़क किनारे मिला है। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की।

वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता देवकी सिंह ने घरेलू कलह के कारण अपने बड़े बेटे पिंटू कुमार की पत्नी और अपनी बहू एवं उसके मायके वालों से चल रहे विवाद को लेकर अपनी बहू के भाई विनोद एवं पिता नारायण पर अपने छोटे बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।