भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लैंडमाइंस एक्सपर्ट नक्सली केशो यादव...

भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा लैंडमाइंस एक्सपर्ट नक्सली केशो यादव...

आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली केशो यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली लैंडमाइंस का एक्सपर्ट बताया जाता है। वह माओवादी एरिया कमांडर भी था। वह चरपोखरी थाने में अन्य नक्सली कांडों में भी आरोपित रहा है। बीते सप्ताह के अंदर यह दूसरे नक्सली की गिरफ्तारी है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर दी।

प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 के सितंबर माह में चरपोखरी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के पास सड़क निर्माण कंपनी से लेवी की मांग की गई थी और कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। उसे लेकर चरपोखरी थाना में सितंबर माह में सीएमएएडीटी एवं यूएसीडीडीसीटी एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई थी। उसमें केशो यादव वांटेड था और उसी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत थी।

सोमवार को शाम सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इसके बाद नक्सल केशो यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 2013 के पहले कई नक्सली कांडों में वांटेड था। लैंडमाइंस एक्सपर्ट भी था। रोहतास क्षेत्र में एरिया कमांडर के रूप में भी जाना जाता था।