आरा : बच्चा निगल गया था सिक्का, शहर के मशहूर सर्जन डॉ विजय गुप्ता ने बचा ली बच्चे की जान...

आरा : बच्चा निगल गया था सिक्का, शहर के मशहूर सर्जन डॉ विजय गुप्ता ने बचा ली बच्चे की जान...

आरा : आरा शहर के मशहूर सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता ने रविवार को अपने आरा स्थित अस्पताल आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल में दो जटिल प्रकार के सर्जरी केस को ऑपरेट किया। पहला मामला बक्सर के एक 6 साल के छोटे बच्चे द्वारा सिक्का निकले जाने का है दरअसल बक्सर शहर का रहने वाला 6 साल का बच्चा अनुराग अपने घर में एक साथ खेलने के क्रम में 2 रुपए के दो सिक्के निगल गया।

जब उसके परिजनों को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय शहर यानी कि बक्सर के चिकित्सकों ने संपर्क किया, लेकिन उसका उपचार नहीं हो सका ऐसे में आनन-फानन में उसके परिजन बच्चे को लेकर आरा शहर के मशहूर सर्जन डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता के यहां है जहां डॉक्टर गुप्ता ने एंडोस्कोपी की मदद से बच्चे के में गले में फंसे दोनों सिक्कों को सफलतापूर्वक ऑपरेट करके बाहर निकाला। महज 15 मिनट के इस ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे डॉक्टर गुप्ता द्वारा महज 1 घंटे बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

वही सर्जरी से जुड़ा दूसरा मामला सुशीला देवी नाम की एक महिला मरीज से जुड़ा है जो की करीब 70 साल की है। दौलतपुर की रहने वाली इस महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल गॉल ब्लैडर का एक बार 20 साल पहले ऑपरेशन किया गया जिसके बाद भी दोबारा पित की नली में एक स्टोन जा फंसा जिससे मरीज जॉन्डिस कर शिकार हो गई थी। डॉक्टर गुप्ता के पास जब यह मरिज पहुंची तो वह काफी परेशानी में थी हालांकि डॉक्टर गुप्ता ने इस चैलेंज केस लेते हुए न केवल महिला का ऑपरेशन किया बल्कि महज 30 मिनट बाद ही मरीज होश में आ गई और वो अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

आपको बता दें कि इस महिला का ऑपरेशन डॉक्टर बीपी यादव द्वारा किया गया था। ये केस अपने मायने में खास इसलिए भी था क्योंकि 20 साल पहले खुले पेट का ऑपरेशन इंडोस्कोपी से किया गया। इंडोस्कोपी से किए गए ये दोनों ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहे