बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं मिलने पर छलका नीतीश का दर्द -बोले बिहार पौराणिक राज्य है .. क्या है रणनीति ?

PATNA : गुरूवार को जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोला, उसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाबी हमला किया है। पटना में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डर गए हैं और उनका 2024 में जाना तय है। इतनी बड़ी पार्टियों के एक जुट होने से प्रधानमंत्री परेशान है। इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। सच्चाई यह है कि वह लोग कुछ काम नहीं करते हैं और सिर्फ प्रचार करते रहते हैं। जिसे देश की जनता अब समझ चुकी है।