आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची सनसनी, दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग...

आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची सनसनी, दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग...

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर-बाजार समिति स्थित पाल मार्केट के पास मंगलवार को लड़कों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग भी की गयी। पांच छे राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। मारपीट और फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे है। हालांकि मारपीट और फायरिंग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, लगातार सरेराह मारपीट और फायरिंग से इलाके में सनसनी और अफरातफरी मच गयी। 

सूचना मिलने पर एएसपी चंद्रप्रकाश एवं नवादा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन। अफसरों की ओर से आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गयी। घटना में शामिल लड़कों की पहचान की भी कोशिश की गयी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक मारपीट और फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन और लड़कों की पहचान में जुटी है।

वही एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के पाल मार्केट में लड़कों के दो गुटों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग की बात सामने आई है। सूचना प्राप्त होते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर तथा थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन किए।

प्राथमिक छानबीन में यह पता चला है कि स्थानीय लड़के हैं जो कोचिंग से जुड़े हुए हैं या आसपास के हैं। उनमें झगड़ा हुआ था और उसी में एक लड़के ने एक राउंड हवाई फायरिंग की थी। अभियुक्तों की पहचान की जा रही और बहुत जल्द गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस लड़कों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।