आरा में चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती...

आरा में चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती...

आरा : आरा संसदीय क्षेत्र में वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 49.28% मतदान हुआ है। वहीं बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में चुनावी रंजिश में दो लोगों राहुल (28) और किशुन दयाल राम (48) को गोली मार दी गई। वहीं फायरिंग में मुन्ना कुमार की बेटी खुशी कुमारी (24) और हरेंद्र प्रसाद राम का बेटा गौतम कुमार (16) भी है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों युवकों ने एक दल के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

घायलों की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी अमरजीत राम के बेटे राहुल (28) और इसी गांव के निवासी स्वर्गीय रामाधार राम के बेटे किशुन दयाल राम (48) के रूप में हुई है। किशुन दयाल राम को बाय हाथ में लगी है। वहीं राहुल को बाएं पसली में गोली लगी है।

किशुन दयाल राम ने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगा के बूथ संख्या 115, 116, 118 पर वोट देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जाति सूचक शब्द से किशुन दयाल राम से पूछा गया। तुम कहां जा रहे हो और किसको वोट दोगे ? इसके बाद किशुन दयाल ने वापस में जवाब देते हुए कहा कि मैं किसे वोट दूंगा, तुम्हे क्यों बताऊं। इसके बाद वो भड़क गए। किशुन ने बताया कि उसके बाद वहां मौजूद हथियार लेकर खड़े लोगों ने आठ-दस राउंड फायरिंग कर दी। भागने के दौरान किशुन दयाल राम और राहुल को गोली लग गई।

आरा सदर अस्पताल में घटना की जानकारी देते हुए किशुन दयाल राम ने बताया कि वो सभी एक खास पार्टी के समर्थक थे। साथ ही गांव के ही रहने वाले लालू सिंह पर किशुन दयाल राम ने गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लालू सिंह अपने लोगों के साथ खड़े थे और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर बोल रहे थे। वहीं किशुन दयाल राम का लालू सिंह पर बूथ पर जाने से रोका जा रहा था और मतदान करने का विरोध किया जा रहा था। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट...

सांसद आरके सिंह के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना बड़हरा प्रखंड के सेमरा गांव के बूथ संख्या 81 की है। पोलिंग ऑब्जर्वर द्वारा पोलिंग एजेंट को हटाने की बात सामने आने के बाद वो पहुंचे थे। इसी क्रम में दूसरे पक्ष की ओर से कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के बाद धीरेंद्र सिंह ने नवादा थाना में शिकायत की है। हालांकि, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया...

बूथ संख्या 78 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र में सड़क नहीं बनी है। इस वजह से हमलोगों ने वोट नहीं किया।