आरा : शादी की खुशी में दूल्हा कर रहा था फायरिंग, गोली लगने से मां की मौत, दूल्हा गिरफ्तार...

आरा : शादी की खुशी में दूल्हा कर रहा था फायरिंग, गोली लगने से मां की मौत, दूल्हा गिरफ्तार...

आरा : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मां की मौत हो गई थी। पुलिस ने गोली चलाने वाले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बुजुर्ग मां को गोली लग गई। गोली उनके पेट में बीचों-बीच लगी।

परिजन घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने महिला को पटना रेफर कर दिया। जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी संदेश थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी स्वर्गीय कुंवर सिंह का बेटा बजरंगी कुमार है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मंगलवार की रात डेहरी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बुजुर्ग महिला को गोली लग गई। इसके बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और उसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आयी है कि महिला के बेटे द्वारा ही अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की कोशिश की जा रही था। तभी अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे गोली उसकी मां को लग गई।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मां की मौत के बाद आरोपी बेटा भागने का कोशिश कर रहा था। तभी हमारी विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पटना के दीघा इलाके से हुई है। हालांकि, हथियार बरामद नहीं हो सका है।