नित्यानंद राय ने उठाया चाचा-भतीजे की सरकार पर सवाल कहा अपराधिओं को पनाह देता है बिहार सरकार ..

नित्यानंद राय ने उठाया चाचा-भतीजे की सरकार पर सवाल कहा अपराधिओं  को पनाह देता है बिहार सरकार ..

NBL News  Desk: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय जी ने अभी बिहार में चल रही चाचा-भतीजे के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की  "9 अगस्त 2022 को नीतिश-तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी, तबसे लेकर आजतक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई हैं। इनमे से 2070 हत्याएं, 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण तथा 700 हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं। नीतिश-तेजस्वी सरकार में अपराधों का विवरण निम्नलिखित है।

हत्या, लूट, दुष्कर्म से त्रस्त बिहार है। अपराधियों की बहार है क्योंकि अपराध को पनाह देने वाली बिहार नीतिश- तेजस्वी की सरकार है। बिहार की महागठबंधन सरकार कान में रूई डालकर मौन बैठी है। अपराधी बेखौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे।उन्होंने यह भी कहा की भाजपा आएगी- अपराध जाएगा।"