आरा : बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, FIR दर्ज होने के बाद भी घूम रहे खुलेआम, मुहल्लो में दे रहे घटना को अंजाम...

आरा : बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, FIR दर्ज होने के बाद भी घूम रहे खुलेआम, मुहल्लो में दे रहे घटना को अंजाम...

आरा : नवादा थानाक्षेत्र के विष्णुनगर और जगदेव नगर मुहल्ले में बदमाशो द्वारा हमेशा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इन लोगो में पुलिस का खौफ ही नहीं है। कभी राह चलते लोगो से पैसा मोबाइल छीन लेते है। तो कभी किसी पर फायरिंग कर देते है। इसके बाद इनलोगो से डरे सहमे लोग पुलिस कंप्लेंट भी नहीं करते। क्युकी ये लोग एक अपराधिक गिरोह से जुड़े हुए है। अगर कोई पुलिस कंप्लेंट कर भी दे तो इनपर पुलिस एक्शन नहीं ले रही है। 

आपको बता दे की करीब दो सप्ताह पहले विष्णु नगर में एक रिटायर्ड फौजी को बदमाशों द्वारा मार को अधमरा कर दिया गया था। बताया जाता है की रिटायर्ड फौजी पैदल घर जा रहे थे, तभी बदमाशो द्वारा जान बूझ कर बाइक से टक्कर मार दिया गया। उसके बाद मार पीट कर अधमरा कर सिकडी और पैसा छीन लिया गया। भागते हुए बदमाशो ने फायरिंग भी की थी।

इसके बाद पुलिस कंप्लेंट हुआ जिसका एफआईआर नंबर 873/23 है। लेकिन अभितक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इतना ही नही घटना स्थल पर फायरिंग का खोखा भी गिरा पड़ा था। लेकिन पुलिस के द्वारा उसको जब्त नहीं किया गया। एफआईआर होने के बाद भी बदमाश आज भी खुलेआम घूमते नजर आ रहे है।

आपको बता दे की विष्णु नगर पाल मार्केट पर बदमाशो द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी जिसमे भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं दो दिन पहले जगदेव नगर में एक व्यक्ति को मारपीट कर पैसा छीन लिया गया है। जगदेव नगर में एक दिन पहले फायरिंग की भी घटना घटी है।