आरा : कलयुगी बेटों ने मां की हत्या कर शव को फेंका...

आरा : कलयुगी बेटों ने मां की हत्या कर शव को फेंका...

आरा : करनामेपुर ओपी क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव में कलयुगी बेटों ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के भांगड़ में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह उनका शव महुआर भागड़ से बरामद किया गया । मृत महिला महुआर इंग्लिश गांव निवासी पारस यादव की 55 वर्षीय पत्नी पत्नी सोनी देवी थी। आपसी घरेलू विवाद में महिला की हत्या किये जाने की बात कही जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह महुआर इंग्लिशपुर गांव के पश्चिम भांगड़ में एक अधेड़ महिला का शव तैरता देखा गया। उसकी खबर पूरे इलाके में हवा की तरह चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलने पर पारस यादव भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उसके बाद शव को भांगड़ से निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी।

पारस यादव की ओर से अपने तीन बेटों छोटे लाल यादव, महावीर यादव और अक्षयलाल यादव हत्या का आरोप पर लगाया गया है। इसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। इधर, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के पति की ओर से आपसी विवाद में बेटों पर ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक बेटा घर से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।