शहीद रामफल मंडल की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करे राज्य सरकार --रालोजद

शहीद रामफल मंडल की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करे राज्य सरकार --रालोजद
शहीद रामफल मंडल की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करे राज्य सरकार --रालोजद

NBL PATNA :राष्ट्रीय लोक जनता दल ने राज्य सरकार से मांग की है कि बिहार के सीतामढ़ी के क्रांतिकारी अमर शहीद रामफल मंडल की जीवनी को राज्य के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करे ताकि आज की वर्तमान पीढ़ी यह जान सके कि शहीद रामफल मंडल एवं अन्य कई क्रांतिकारी गुमनाम सपुत जो भारत की आजादी के लिये हँसते-हँसते फांसी के फंदे पर झूल गए, उनसे प्रेरणा ग्रहण कर सके| 
राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा आज पुरे प्रदेश में जिला स्तर पर स्व० रामफल मंडल की 80वी पुन्यतिथी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई| मुख्य कार्यक्रम शहीद मंडल के जन्मस्थली सीतामढ़ी में आयोजित की गई जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा सहित अनेक संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व० रामफल मंडल के प्रति अपनी श्रधासुमन अर्पित की|


पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पटना जिला राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजली दी| यहाँ आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिला अध्यक्ष खुर्शीद अहमद एवं संचालन पटना पश्चमी जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा एवं पटना पूर्वी जिला अध्यक्ष दिलराज रौशन ने संयुक्त रूप से की|
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई०शम्भू नाथ सिन्हा, उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, बबन यादव, नेहाल अख्तर, बसंत चौधरी पटेल, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार, अशोक राम, ई० रोशन राजा, नागेन्द्र कुशवाहा, अरविन्द वर्मा, कार्यालय सचिव  अशोक कुशवाहा, संजय कुमार, अशोक वर्मा, गुड्डू कुमार, अजय शर्मा, प्रतिक कुशवाहा, चतुर्भुज गुप्ता, बिनोद पप्पू, मो० आशिक आलम, आदि नेताओं ने स्व० रामफल मंडल के व्यक्तित्वा एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला|
इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सीतामढ़ी में बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण स्व० रामफल मंडल के नाम पर करने एवं सीतामढ़ी के प्रमुख स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई|