JDU का PM मोदी पर निशाना, मणिपुर जल रहा है, वो कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं; वाह रे देश की सरकार...

JDU का PM मोदी पर निशाना, मणिपुर जल रहा है, वो कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं; वाह रे देश की सरकार...

पटना : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कोई भी मुद्दा राजनीतिक दल छोड़ना नहीं चाहते। इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मणिपुर मामले पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होने ट्वीट कर कहा कि वाह रे देश की सरकार- मणिपुर जल रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री जी कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं। आपको बता दें मणिपुर हिंसा में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और हिंसक प्रदर्शन के बाद स्थिति अभी तक नियंत्रण में नहीं है।

ललन ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देश के पूर्वोतर में मणिपुर जल रहा है और आप कर्नाटक के चुनाव में रोड शो कर रहे हैं, वहां धार्मिक उन्माद कैसें फैले और चुनाव में लाभ मिले इसमें व्यस्त हैं। मणिपुर की समस्या के निराकरण की बात तो छोड़ दीजिए, आप संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहें हैं। वाह रे देश की सरकार मणिपुर जल रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री जी कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं।

इससे पहले ललन सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इतिहास को सही से समझने की नसीहत दी थी। जेपी नड्डा के कर्नाटक की रैली में कहा था कि 9 साल पहले घुटने टेक कर चलने वाला भारत था, अब दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया। जिस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा किड्डा का ये बयान उनके राजनीतिक दिवालिएपन को दर्शाता है। उन्हें भारत के हज़ारों साल के इतिहास को समझना चाहिए।