100 साल में हो जाएगी धरती खत्म --नीतीश कुमार .. जानिए पूरा मामला ?

PATNA:  अरे हमको क्या है, हम काहे ला कुछ बोलेंगे। हम तो 73 साल के हैं। अब जाने वाले है। आप लोग देखिए अपना।.. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने बिहार म्यूजियम में मौजूद सभी चीजों का निरीक्षण किया। साथ ही कहा की हम बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम दोनों में सुविधाओं को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इन लोगों से कह दिए है कि सब काम करिए। पैसा मत देखिए, हम तो इनका हाथ जोड़े रहते हैं। ताकि जल्दी बना दें। अब इ लोग बनाए तब ना, इ सब बन जाएगा। तबे ना लोग देखने आएगा। दुनिया त 100 साल में खत्म हो जाएगा। बन जाएगा त का पता 1,2 साल और आगे बढ़ जाए। हम त मेंटेनेंस का भी ध्यान रखने को बोलते हैं। नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्य सचिव और बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह को बोल रहे थे।