आरा : रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश...

आरा : रिटायर्ड फौजी पर जानलेवा हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश...

आरा : जिले के नवादा थाना क्षेत्र के गायत्री चौक विष्णु नगर में बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी राजू रंजन के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहे थे तभी घात लगाकर बैठे हुए आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आनन फानन में उनको परिजनों की मदद से आरा इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको पटना के रुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पूर्व फौजी की धारदार हथियार एवं पिस्टल के बट से जमकर पिटाई की गई। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। उसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बाद में उनका इलाज के लिए पटना रेफर किया गया जहां की अस्पताल में अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय मोहल्ले के लोगों की माने तो उक्त घटनास्थल पर हर समय आसामाजिक तत्व के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इनलोगो के द्वारा हमेशा मुहल्ला में फायरिंग भी की जाती है। इनलोगो के डर से मोहल्ले वाले कुछ नहीं बोल पाते हैं। ये लोग हर समय अपराधीक घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। वहीं घटना के बाद सभी फरार बताये जा रहे हैं। 

आपको बता दे की कुछ दिन पहले विष्णु नगर पाल मार्केट पर दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमे अभी तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। और ये फिन दूसरी घटना घट गई।